पिथौरा : परिवहन कर रहे दो व्यक्ति से अवैध शराब जप्त. - CG Sandesh

पिथौरा : परिवहन कर रहे दो व्यक्ति से अवैध शराब जप्त.

पिथौरा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि रानीसागर पारा पिथौरा शिशु मंदिर के सामने रोड पर दो व्यक्ति मोटर सायकल HF डिलक्स क्रमांक CG06- GP 2891 में अवैध रूप से शराब ले जाने वाले हैं. जिसपर पुलिस ने मौके पर पहुँच कर कार्यवाही किया है.


पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर शिशु मंदिर के सामने पिथौरा रोड पर घेरांबदी कर दो व्यक्ति को पकडे जिन्होंने अपना नाम महेश यादव उम्र 45 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 14 पिथौरा, रितेश यादव उम्र 21 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 14 पिथौरा के कब्जे से एक नीला कलर के कपड़े के थैला में 20 पौवा देशी मसाला शराब जुमला 3600 ML कीमती 2000/- रू. व 03 पौवा प्लेन देशी शराब जुमला 540ML कीमती 240/- रूपये एवं सफेद रंग का नायलोन थैला में अंग्रेजी शराब गोवा 20 पौवा जुमला 3600ML कीमती 2400/- रूपये कुल जुमला शराब 7740ML जुमला कीमती 4640/- रूपये तथा उक्त शराब एवं मोटर सायकल HF डिलक्स क्रमांक CG06- GP2891 कीमती लगभग 20,000/- रूपये को जप्त किया गया. मामले में आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें