खल्लारी : डिवाईडर पार करते समय मेटाडोर ने मारी ठोकर, मामला दर्ज.
खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम भीमखोज नाला पुलिया के पास टहलने के लिए निकले व्यक्ति को मेटाडोर ने ठोकर मार दी जिसपर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि राकेश राव 08 नवम्बर 2020 के पिताजी सुरेश राव पवार के साथ सुबह 8.00 बजे लगभग NH 353 मेनरोड में टहलने के लिए निकले थे, तभी NH 353 मेनरोड में एक्सीडेंट होने की आवाज सुनाई देने पर राकेश बाहर जाकर देखा कि भीमखोज नाला पुलिया के पास मेटाडोर क्र0 CG 04 JC 1965 के चालक द्वारा उसके पिता जी को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे उसके पिता जी के दोनो पैर, कमर, पीठ में चोटे आई एवं गलाजबडा कटा हुआ था.
बताया गया कि मेटाडोर क्र0 CG 04 JC 1965 के चालक द्वारा अपनी वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर सुरेश राव के पिता को डिवाईडर पार करते समय एक्सीडेंट कर बागबाहरा की ओर भाग गया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मेटाडोर वाहन के चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.