तेंदूकोना : बोरवेल ट्रक के ठोकर से एक व्यक्ति को गंभीर चोट. - CG Sandesh

तेंदूकोना : बोरवेल ट्रक के ठोकर से एक व्यक्ति को गंभीर चोट.

तेंदूकोना थाना अंतर्गत ग्राम ठाकुरदिया कला के पास बोरवेल ट्रक के ठोकर से एक व्यक्ति को गंभीर चोट लगने से मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि 21 दिसम्बर 2020 को कमला राणा का लड़का अपना मोटर सायकल हीरो सुपर स्पेण्डर क्रमांक CG 06 GC 2890 को अपने साथी शशिकांत साहू से मांगकर अपनी बहन को लेने ग्राम खलना जाने के लिए निकला था.

करीबन रात्रि 08:00 बजे कमला राणा को पता चला की उसका लड़का तेन्दूकोना शारदा मंदिर के पास मोड़ में बोरव्हेल ट्रक से एक्सीडेंट हो गया है जिसके पैर में काफी गंभीर चोट लगा है, एवं 108 के माध्यम से बागबाहरा अस्पताल ले गये है.


सूचना मिलने पर कमला राणा, शशिकांत एवं अपने परिवार वालों के साथ बागबाहरा अस्पताल पहुंचे जहां से रायपुर रिफर करने पर रायपुर मेकाहारा अस्पताल ले जा कर भर्ती किये है.

बताया गया कि बोरवेल ट्रक क्रमांक KA01MT5788 का चालक तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से उसका लड़का राजेश राणा पिता चंद्रमणी राणा उम्र करीबन 23 वर्ष को काफी गंभीर चोट लगा. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बोरव्हेल ट्रक चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.




अन्य सम्बंधित खबरें