खल्लारी : अवैध शराब बेचने वालों और पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले चखना सेंटरों पर कार्यवाही.
खल्लारी पुलिस ने 22 और 23 दिसंबर को अवैध शराब बेचने वालों और पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले चखना सेंटर पर कार्यवाही किया है.
खल्लारी पुलिस ने 23 दिसंबर को मुखबिर की सुचना पर ग्राम आंवराडबरी में तुलसी राम ध्रुव ध्रुव पिता बंधुराम ध्रुव उम्र 37 को अपने घर बाड़ी के पीछे तालाब पार में एक सफेद रंग की 5 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन के अंदर 3 लीटर हाथ भट्ठी का महुआ शराब रखे हुये पकड़ा.
इसी तरह पुलिस ने आरोपी जगतु बरिहा पिता विश्राम बरिहा उम्र 50 साल साकिन बोईरगांव के कब्जे से एक पीला रंग की 5 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन के अंदर 3000ml देशी महुआ शराब कीमती 300/- रूपये को जप्त किया गया.
तथा आरोपी सुरेश गोड़ पिता फिरतु गोड़ उम्र 58 साल साकिन बोईरगांव के कब्जे से एक पीला रंग की 5 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन के अंदर 3500ml देशी महुआ शराब कीमती 350/- रूपये को जप्त किया गया.
उपरोक्त तीन मामलों में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(A)-LCG का अपराध पंजीबद्ध किया गया.
4 चखना ठेला वालों पर कार्यवाही
22 दिसंबर 2020 को ग्राम आंवराडबरी में एक व्यक्ति को रोड किनारे अपनी चखना ठेला में लोगो को शराब पिलाने की सूविधा उपलब्ध करा रहा है कि सूचना तस्दीक पर पकड़ा गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेड किया तो शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये, तथा चखना ठेला संचालक के पास 3 खाली पौवा देशी प्लेन शराब 180 ML वाली शीशी में 50-50 ML शराब भरी हुई कीमती लगभग 75/- रू. व 02 नग डिस्पोजल की खाली गिलास आरोपी विक्की ध्रुव पिता झडीराम ध्रुव उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड नं0 1 आंवराडबरी थाना खल्लारी से जप्त किया.
खल्लारी पुलिस ने 22 दिसंबर 2020 को ग्राम आंवराडबरी में एक व्यक्ति को रोड किनारे अपनी चखना ठेला में लोगो को शराब पिलाने की सूविधा उपलब्ध कराते पकड़ा. जिसके पास से 02 खाली पौवा देशी प्लेन शराब 180 ML वाली शीशी में 100-100 ML शराब भरी हुई कीमती लगभग 100/- रू. व 04 नग डिस्पोजल की खाली गिलास जप्त कर आरोपी सुरेश सिन्हा पिता कांशीराम सिन्हा उम्र 39 वर्ष पर कार्यवाही किया.
आंवराडबरी में चखना ठेला के संचालक राकेश नेताम पिता राजाराम नेताम उम्र 38 वर्ष, वार्ड नं0 1 आंवराडबरी थाना खल्लारी के कब्जे से 04 खाली पौवा देशी प्लेन शराब 180 ML वाली जिसमें 50-50 ML शराब भरी हुई कीमती लगभग 100/- रू. व 04 नग डिस्पोजल की खाली गिलास जप्त किया गया.
आंवराडबरी में चखना ठेला के संचालक गोविन्द नेताम पिता राजाराम नेताम उम्र 34 वर्ष साकिन वार्ड नं0 1 आंवराडबरी थाना खल्लारी के कब्जे से 02 नग शीशी पौवा देशी प्लेन शराब 180 ML वाली जिसमें 50-50 ML शराब भरी हुई कीमती लगभग 50/- रू. व 04 नग डिस्पोजल की खाली गिलास जप्त किया गया.
उपरोक्त 4 मामले में पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध धारा 36(C)-LCG पंजीबद्ध किया.