बागबाहरा : चखना दुकान में लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपल... - CG Sandesh

बागबाहरा : चखना दुकान में लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर कार्यवाही.

बागबाहरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि सिलाबडेरा रोड में अक्षय कुमार सोनवानी अपने चखना दुकान में लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है. जिसपर पुलिस ने मुखबीर के बताये स्थान पर मौका पर पहुंच कर रेड किया तो पीने वाले लोग पुलिस को देख कर भाग गये. तथा चखना दुकान में एक व्यक्ति मिला जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम अक्षय कुमार सोनवानी पिता स्व. रणजीत सोनवानी उम्र 44 साल, वार्ड नं. 09 सिलाबडेरा थाना बागबाहरा जिला महासमुन्दन का निवासी बताया.


पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक गोवा अंग्रेजी शराब की 180ML वाली शीशी में 50ML गोवा अंग्रेजी शराब कीमती 45 रूपये एवं तीन नग डिस्पोजल गिलास को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(क) आबकारी एक्ट का घटित करना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें