बसना : शराब के नशे में गाली देने वाले को मना करने पर की मारपीट.
थाना बसना अंतर्गत ग्राम पौंसरा मण्डी के पास शराब के नशे में गाली देने वाले को मना करने पर उस बात को लेकर शराबी ने मारपीट कर दी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस ने बताया कि 12 दिसम्बर 2020 दिन शनिवार को शाम करीब 04 से 05 बजे के बीच ग्राम पौंसरा का अरखित प्रधान शराब के नशे में दिनेश पटेल के गांव में आया था और गांव में गाली गलौच कर रहा था, जिसे दिनेश पटेल के द्वारा गाली देने से मना किया तो अरखित प्रधान मारपीट पर उतारू हो गया था जिसे गांव वाले समझा कर उनको घर भेजे थे.
इसके बाद दिनेश पटेल 23 दिसम्बर 2020 को सुबह धान बिक्री करने पौंसरा मण्डी आया था, मण्डी में धान खाली करने के बाद वहीं पास में खडा था. तब करीब 08.00 बजे अरखित प्रधान, उसका लडका अजय प्रधान एवं उसका भाई रामलाल प्रधान तीनो उसके पास आये और उसी बात को लेकर दिनेश पटेल के साथ मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर हांथ मुक्का से तथा अरखित प्रधान अपने हांथ में रखे डंडा से मारपीट किया तथा जान से मारने की धमकी दिये.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.