रायगढ़ में चोरी की एक और वारदात…सरिया क्षेत्र के मकान का ताला... - CG Sandesh

रायगढ़ में चोरी की एक और वारदात…सरिया क्षेत्र के मकान का ताला तोड़कर नगदी व लाखो का जेवर ले उड़े चोर ... दीवाली में घर की सफाई करने वालों पर जताया आशंका...!

जिले में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहा है। किसी न किसी थाना क्षेत्र से चोरी और लूटपाट की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। चोरी की एक बड़ी वारदात सरिया थाना क्षेत्र से सामने आई हैं। पीड़ित गेंद लाल साहू के शिकायत पर सरिया पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 380, 457 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

मिली जानकारी अनुसार पीड़ित अपने अपने गांव कर्राकोट से परिवार के साथ 27 नवम्बर को 10 बजे अपने दमांद के घर रायगढ़ गए थे और घर के मुख्य दरवाजा का चाबी अपने माँ को दे दिये थे ।

29 नवम्बर को 9/30 बजे दमांद के घर से वापस लौटकर जब पीड़ित घर आया और अपनी मां से चाबी मांगकर दरवाजा खोलकर रूम की ओर जाकर देखा तो बीच वाले कमरे का ताला टूटा हुआ था और टूटा हुआ ताला बरामदे में पड़ा हुआ मिला।

मकान अंदर जा कर देखने पर अलमारी का दरवाजा खुला हुआ था। अलमारी के लाकर टुटा हुआ था। लाकर में रखे हुये चिपका हार (माला) 15 ग्राम, झुमका 02 नग चैन सहित 25 ग्राम, लटकन छोटा वाला 02 नग 03 ग्राम, लटकन बडा वाला 02 नग 06 ग्राम, एक मोती का माला पदक लगा हुआ, लगभग 08 ग्राम कुल कीमती 250000 रूपये तथा अलमारी में रखे 70000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया।

पीड़ित गेंद लाल ने गांव के दो लोग पविश्वनाथ दास तथा अवतार चौहान पर चोरी का शंका जाताया है जो दिवाली के समय घर का पोताई करने के लिए आये थे। उसी समय मकान का ताला का चाबी गायब हुआ था।

प्रार्थी गेंद लाल की शिकायत पर सरिया पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ 23 दिसंबर को धारा 380 और 457 के तहत मामला दर्ज विवेचना में लिया है।


अन्य सम्बंधित खबरें