बागबाहरा : जबरन घर अंदर घुसकर वीआईपी हो गये कि फोन भी नही उठा रहे हो कहकर शिक्षिका से की मारपीट.
थाना बागबाहरा अंतर्गत ग्राम भदरसी में घर अंदर जबरन घुसकर फोन नही उठा रहे हो कहकर हाथ मुक्का से मारपीट करने वाले पर मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस ने बताया कि सरस्वती कोसरीया नवाडीह प्राथमिक शाला में शिक्षिका है. जो 24 दिसम्बर 2020 के शाम 4:00 बजे अपने घर की आंगन में बैठकर स्कूल संबंधि रजिस्टर मैन्टेंन कर रही थी.
जहाँ उसी समय घासी नगर निवासी मुकेश कोसरिया जबरन उसके घर अंदर आया और मैं कब से फोन किये जा रहा हूं, ईतने वीआईपी हो गये कि फोन भी नही उठा रहे हो कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच किया. जिसे गाली बकने से मना कि तो जान सहित मारने की धमकी देकर सरस्वती कोसरीया के सिर की बाल पकडकर हाथ मुक्का झापड से मारपीट किया.
जिससे सरस्वती कोसरीया को उसके सिर में व दाहिने गाल नाक के पास चोट लगी है दर्द हो रहा है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 451-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.