news-details

सारंगढ में परम श्रद्धेय अटल बिहारी की जन्म जयंती मनाई गई..

आज दिनांक 25 दिसम्बर को सारंगढ भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में पूर्व प्रधानमंत्री व छत्तीसगढ़ के निर्माता परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्म जयंती मनाया गया। जय स्तम्भ चौक में आयोजित जन्म जयंती कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के समस्त सक्रिय कार्यकर्ता व पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

किया गया दीप प्रज्ज्वलित

उक्त आयोजन में स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के तैल चित्र समक्ष दीप प्रज्जवलित व पुष्प वर्षा किया गया। जहां भाजपा के सक्रिय सदस्यों की उपस्थिति रही वहीं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन पर प्रकाश डाला।




अन्य सम्बंधित खबरें