सारंगढ में 9 सहित रायगढ़ जिले में आज 61 कोरोना पॉजिटिव आये सामने.. 01 मरीज़ की मौत ...
रायगढ़, जिले में आज स्वास्थ्य विभाग ने आज कोरोना की स्थिति जानकारी साझा करते हुए बताया कि आज पॉजीटिव 61 पॉज़िटिव मरीज़ सामने आए हैं तो 25 दिसंबर को 01 मरीज़ की कोरोना के कारण मौत से रायगढ़ वासियों के चिंता व डर का सबब बना हुआ है। जिले में लगातार बढ़ रही मौत का आंकड़ा बेहद चिंताजनक है।
जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार आज जिले में कुल सैंपल टेस्ट 1353 किए गए जिसमें 61 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। आरटीपी सीआर से 339 ट्रूनेट से 109 और रैपिड एंटीजन टेस्ट द्वारा 905 लोगों का सैम्पल लिया गया है। आज RTPCR से 27 ट्रूनेट से 6 और रैपिड टेस्ट से 28 लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव आये हैं। जिले में अब कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 21884 हो चुकी है।
आज 94 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। हॉस्पिटल से 20 होमआईसुलेशन से 74 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। रायगढ़ जिले में वर्तमान तारीख तक 793 कोरोना मरीज सक्रिय हैं।
जिले में आज की स्थिति में 1031 नॉर्मल बैड रिक्त हैं ऑक्सीजन युक्त 98 बैड तथा आईसीयू में 22 बैड नए मरीजों के लिए रिक्त है। आज जिले के सभी अस्पतालों में तथा होम आइसोलेशन के मरीजों को मिलाकर 261 मरीज भर्ती हुए हैं।
जिले में 25 दिसंबर को कोरोना वायरस से लड़ते हुए 01 मरीज की मौत हुई है नीचे देखें मृत्यु की विस्तृत जानकारी:- दिनांक 25 दिसंबर को छरतांगर घरघोड़ा क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय एक व्यक्ति की MCH DCH में इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी।