आजादी के बाद से किसानों को लूटने वाली कांग्रेस आज किसानों की... - CG Sandesh

आजादी के बाद से किसानों को लूटने वाली कांग्रेस आज किसानों की हितैषी बन रही है,कांग्रेस कभी नही चाहती कि किसानों की आय दुगुनी हो:- गुरूपाल भल्ला

भारत रत्न छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता देश के यशस्वी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस सुशासन दिवस पर पुसौर मण्डल में आयोजित कृषक सम्मेलन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरूपाल सिंह भल्ला के मुख्य आतिथ्य में भाजपा नेता घनश्याम पटेल के निवास में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम हमारी श्रद्धेय अटल जी की प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित किया गया व केक काटकर उनके जन्मदिवस को मनाया,उसके पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, क्षेत्र के वरिष्ठ नेता प्रमोद गुप्ता और जिला भाजपा मंत्री विलिस गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.

12 बजे से सोशल मीडिया व टेलीविजन के माध्यम से देश के यशस्वी कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर जी ने सभी देश वासियों को संबोधित करते हुए किसान बिल को लेकर अपने मंत्रालय द्वारा किसानों के हितों में किये गए कार्यो को बताया उसके पश्चात देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश के कोने कोने से डिजिटल माध्यम से जुड़े किसानों से बात किया और किसान बिल व सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य योजनाओं से हो रही लाभ के बारे में पूछा,

उसके मोदी सरकार ने देश के 9 करोड़ किसान परिवार को 18 हजार रुपये की नई क़िस्त का ऑनलाइन माध्यम से हस्तांतरण किया,आज पुसौर मण्डल द्वारा आयोजित इस डिजिटल कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष ईश्वर गुप्ता,सूपा मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता,भाजपा आई टी सेल के जिला संयोजक पवन शर्मा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष बब्बल पाण्डेय,वरिष्ठ नेता जगन्नाथ प्रधान,मण्डल महामंत्री त्रिनाथ गुप्ता,घनश्याम पटेल,सूरज शर्मा,ठंडा राम बारीक,नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष उमेश साव,अशोक गुप्ता,डोल नारायण गुप्ता,संजय षड़ंगी,पप्पू यादवजैमिनी गुप्ता,तपेश्वर प्रधान,हिमांश भूषण गुप्ता,पार्षद निराकार पटेल,विवेक गुप्ता,ओम गुप्ता,राजेश कुमार,यतीश कुमार पटेल,बबलू प्रधान,मुन्ना पटेल,दुर्गेश मालाकार,वल्लभ साव,तुलाराम सा,वेणुधर प्रधानसहित शताधिक भाजपा कार्यकर्ता व कृषक बंधु मौजूद रहे,आज के कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ नेता श्रवण प्रधान ने किया .


अन्य सम्बंधित खबरें