बसना : ट्रक के पीछे टकराकर स्टेरिंग में फंसने से ट्रक चालक क... - CG Sandesh

बसना : ट्रक के पीछे टकराकर स्टेरिंग में फंसने से ट्रक चालक की मौत.

थाना बसना अंतर्गत ग्राम भठोरी के पास ट्रक के पीछे टकराकर स्टेरिंग में फंसने से ट्रक चालक की मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि मोह0 खुर्सीद निवासी बिहार ट्रक क्रं0 WB 23 D 5492 को 24 दिसम्बर 2020 को राजामुंडा उडिसा से ट्रक में स्पंज आयरन लोड कर नागपुर वर्धा महाराष्ट् जाने के लिए निकला था.



इस दौरान ट्रक को सेकेण्ड ड्रायवर मृतक मोह0 सफी आलम पिता मुबारक हुसैन उम्र 22 साल निवासी ग्राम लोहजीरा थाना मांझागढ जिला भोपालगंज बिहार चला रहा था. तब 25 दिसम्बर 2020 को सुबह करीब 05.30 बजे एनएच 53 रोड सांई तिवारी ढाभा ग्राम भठोरी के पास उनके ट्रक के आगे आगे जा रहे अज्ञात ट्रक का चालक अपने ट्रक को तेज रफतार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर अचानक बीच रोड पर ब्रेक लगाकर खड़ा कर दिया, जिससे उनका ट्रक अज्ञात ट्रक के पीछे टकराकर एक्सीडेंट हो गयी.

जिससे ड्रायवर मोह0 सफी आलम स्टेरिंग में फंस गया, जिसे ईलाज हेतु शास0 अस्पताल बसना लाये जिसे डाक्टर द्वारा उसे मृत होना बताया गया. जबकि अज्ञात ट्रक एक्सीडेंट होने के बाद से वहां से भाग गया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें