सरायपाली : ग्राम बानीगिरोला में 25 लीटर महुआ शराब तथा शराब प... - CG Sandesh

सरायपाली : ग्राम बानीगिरोला में 25 लीटर महुआ शराब तथा शराब पिलाने वाले पर कार्यवाही.

सरायपाली पुलिस ने मुखबीर सूचना के आधार पर ग्राम बानी गिरोला पहुंचकर नाकाबंदी कर आरोपी डिलेश्वार चौहान उम्र- 19 वर्ष सा0 वार्ड नं0 08 टावरपारा झिलमिला सरायपाली के कब्जे से 25 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब कीमती 5,000 रूपये एवं मोटर सायकल पैशन प्रो0 क्रं0 CG 06 GH 6681 कीमती करीबन 30,000 रूपये. जुमला कीमती 35,000 रूपये को जप्त कर अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया.



इसी तरह पुलिस को मुखबीर सूचना मिली कि भोजराज निषाद ग्राम उमरिया के बाजारपारा में झोपड़ीनुमा होटल में लोगों को अवैध धन लाभ कमाने के लिये ग्राहको को अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है, जिसपर पुलिस ने मुखबीर के बताये अनुसार जगह ग्राम उमरिया के बाजारपारा स्थित झोपड़ीनुमा होटल में पहुंचकर घेराबंदी किया गया. जहां एक व्यक्ति शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला तथा शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये.

पुलिस के द्वारा उक्त व्यक्ति से पुछताछ करने पर अपना नाम भोजराज निषाद पिता गजमोहन निषाद उम्र 29 साल साकिन भंवरपुर थाना बसना का होना बताया. जिसके कब्जे से पुलिस ने 180ml वाली दो शीशी जिसमें एक में 180ml एवं दूसरे शीशी में 90ml देशी प्लेन शराब भरा तथा 02 डिस्पोजल ग्लास कुल कीमती 120रू. को जप्त कर धारा 36(क) के तहत कार्यवाही किया.


अन्य सम्बंधित खबरें