सरायपाली : पपीता तोड़ने को लेकर मारपीट.  - CG Sandesh

सरायपाली : पपीता तोड़ने को लेकर मारपीट.

सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम प्रेतनडीह में पपीता तोड़ने की बात पर एवं पुरानी रंजीश को लेकर मारपीट होने पर मामला दर्ज किया गया है.


पुलिस ने बताया कि राजेश्वरी प्रधान 25 दिसम्बर 2020 को तालाब से नहाकर आयी थी, जिसे पपीता तोड़ने की बात पर एवं पुरानी रंजीश के चलते पदमिनी उर्फ उजागिरी प्रधान पति पान्डूराम प्रधान, लक्ष्मी प्रधान पति नरोत्तम प्रधान, देवकी प्रधान पति स्व0 हरिराम प्रधान, नरोत्तम प्रधान पिता स्व0 जयकृष्ण प्रधान सभी प्रेतनडीह गंदी गलौच देते हुये एवं जान से मारने की धमकी देते हुये राजेश्वरी प्रधान को हाथ मुक्का, लात से मारपीट कर जमीन पर पटक देने से उसके दाहिने हाथ पर मोंच आकर दर्द हो रहा है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें