बाड़ी की ओर शौच के लिए गई नाबालिग से 19 वर्षीय युवा ने किया दुष्कर्म...पॉक्सो एक्ट के तहत पुलिस ने किया गिरफ्तार...
तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिक लड़की से दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के शिकायत पर तमनार पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376,4HCL के तहत मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता के परिजनों ने रविवार को सुबह थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शनिवार की शाम करीब 7:30 बजे 16 वर्षीय पीड़िता घर के पीछे बाड़ी में शौच के लिए गई थी जहां पहले से घात लगाए बैठे हेमंत राठिया पिता रोहित राठिया उम्र 19 वर्ष ने उसे पकड़कर उसे धमकाते हुए उसके साथ दुष्कर्म के घटना को अंजाम दिया।
घटना के बाद पीड़िता ने घर पहुंच कर आपबीती परिजनों को बताई बाद में पारिवारिक सलाह मशवरा कर पीड़िता के परिजन तमनार थाना पहुंचे जहां उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी हेमंत राठिया को गिरफ्तार कर धारा 376,4 पाक्सो एक्ट के तहत जेल दाखिल कर दिया है।