पूर्व सरपंच के बेटे की गिरफ़्तारी को लेकर कॉंग्रेसी अड़े....!प... - CG Sandesh

पूर्व सरपंच के बेटे की गिरफ़्तारी को लेकर कॉंग्रेसी अड़े....!पुलिस के कार्यप्रणाली पर भी जताया संदेह....धरना प्रदर्शन जारी....

सरिया/बरमकेला:-अपनी मांगों के अनुरूप कार्यवाही नही होने पर सत्ताधारी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मैदान पे उतर गये हैं। भारी मात्रा में इक्कठा होजर अपने मांगो के अनुरूप कार्यवाही करने की अपील उच्चाधिकारियों से की है। अपुष्ट मिली जानकारी के अनुसार विजय पुर(रत्नपली)निवासी पूर्व सरपंच के पुत्र पराग पटेल के गिरफ़्तारी को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता सभी अड़े हुए उनका कहना है सरिया थाना प्रभारी उसे संरक्षण दे रहे जो गलत है कांग्रेसियों का कहना है जब तक रायगढ़ पुलिस अधीक्षक या एसडीओपी आकर हमारी मांग को पूरी नही करेंगे हम धरना प्रदर्शन खत्म नही करेंगे.

सरिया थानेदार के खिलाफ कांग्रेसियों ने मोर्चा खोल दिया है थाने के बाहर कांग्रेसी सैकड़ो की संख्या में धरना प्रदर्शन कर रहे है जिसमे जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक,जनपद पंचायत बरमकेला अध्यक्ष तारा अरुण शर्मा,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमर जीत सिंग आहूजा,ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष बरमकेला ताराचन्द पटेल एव सैकड़ो की संख्या कांग्रेसी कार्यकर्ता सरिया थाना प्रभारी डी के मारकंडे के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनके कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए धरना प्रदर्शन कर रहे है उनकी मांग है कि विजय पुर(रत्नपली)निवासी पूर्व सरपंच का पुत्र पराग पटेल को जल्द ही गिरफ़्तार किया जाये।


अन्य सम्बंधित खबरें