सरायपाली : लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वालों पर कार्यवाही, डुडुमचुंवा से 10 लीटर महुआ शराब जप्त.
सरायपाली पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम डुडुमचुंवा पहुंचकर आरोपी रामप्रसाद साहू के मकान बाडी में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर उसके कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब 05 लीटर क्षमता वाली 02 प्लास्टिक जरकिन में कीमती 2000 रूपये एवं 05 नग पौवा गोवा स्पेशल व्हीस्की शराब कीमती 600 रूपये जुमला कीमती 2600 रूपये को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
तथा सरायपाली पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि लोकनाथ चौधरी नाम का व्यक्ति ग्राम पेलागढ में अपने होटल में लोगों को अवैध धन लाभ कमाने के लिये ग्राहको को अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है मुखबीर के बताये अनुसार जगह ग्राम पेलागढ होटल में पहुंचकर घेराबंदी किया गया जहां एक व्यक्ति शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला तथा शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये। उक्त व्यक्ति से पुछताछ करने पर अपना लोकनाथ चौधरी पिता ठंडाराम चौधरी उम्र 48 वर्ष ग्राम पेलागढ थाना सरायपाली का होना बताया. आरोपी के कब्जे से एक गोवा शराब की शीशी मे करीबन 80 ml शराब भरा हुआ तथा 01 डिस्पोजल ग्लास कुल कीमती 80 रू को जप्त किया गया.
इसी तरह पुलिस की टीम अर्जुन नायक नाम का व्यक्ति ग्राम बोंदा में अपना ढाबा बोंदा में पहुंचकर घेराबंदी किया गया शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये। उक्त व्यक्ति से पुछताछ करने पर अपना अर्जुन नायक पिता शांतिलाल नायक जाति अघरिया उम्र 32 साल ग्राम भगतदेवरी हाल बोंदा थाना सरायपाली का होना. आरोपी के कब्जे से एक गोवा शराब की शीशी मे करीबन 100 ml शराब भरा हुआ तथा 02 डिस्पोजल ग्लास कुल कीमती 100रू को समक्ष गवाह जप्त किया गया.
इसी तरह पुलिस की टीम ललित सिदार नाम का व्यक्ति हमर फैमली ढाबा बोडेसरा में ढाबा बोडेसरा में पहुंचकर घेराबंदी किया गया. शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये। उक्त व्यक्ति से पुछताछ करने पर अपना ललित सिदार पिता जनार्दन सिदार उम्र 30 साल ग्राम कोकडी का होना बताया आरोपी के कब्जे से एक गोवा शराब की शीशी मे करीबन 100 ml शराब भरा हुआ तथा 02 डिस्पोजल ग्लास कुल कीमती 100रू को जप्त किया गया.
इसी तरह पुलिस की टीम नारायण साहू नाम का व्यक्ति अपने झोपड़ीनुमा खोमचा बस स्टैंड सरायपाली में पहुंचकर घेराबंदी किया गया जहां एक व्यक्ति शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला तथा शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये। उक्त व्यक्ति से पुछताछ करने पर अपना नारायण साहू पिता ठण्डाराम साहू उम्र 29 साल वार्ड नंबर 02 महलपारा सरायपाली का होना बताया. आरोपी के कब्जे से एक गोवा शराब की शीशी मे करीबन 50 ml शराब भरा हुआ तथा 02 डिस्पोजल ग्लास कुल कीमती 50रू को जप्त किया गया.
उपरोक्त मामलों में आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 36(क) अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।