महासमुदं : कलेक्टर गोयल ने संजय कानन उद्यान का किया निरीक्षण... - CG Sandesh

महासमुदं : कलेक्टर गोयल ने संजय कानन उद्यान का किया निरीक्षण, अधिकारी चरणबद्ध तरीके से कार्ययोजना बनाकर शीघ्र कार्य प्रारम्भ करें: कलेक्टर

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने आज जिला मुख्यालय से लगे हुए संजय कानन उद्यान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इस उद्यान में घूमने आने वाले बच्चों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो इसके लिए चरणबद्ध तरीके से कार्ययोजना बनाकर कार्य प्रारम्भ करें। इसके अलावा बच्चों के मनोरंजन के लिए टाॅय ट्रेन को प्रारम्भ करने के साथ-साथ बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के फिसलपट्टी, झूला सहित अन्य खेल सामग्रियांे की भी व्यवस्था की जाए।

कलेक्टर गोयल ने कहा कि नगरपालिका परिषद् महासमुंद के अंतर्गत संजय कानन उद्यान राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने के कारण शहर तथा ग्रामीण अंचलों के नागरिक इस उद्यान में बड़ी संख्या मंे यहां आयेंगे। इसके लिए उद्यान में सभी वर्गों के लिए रियायती दरों में नास्ता उपलब्ध हो सके इसके लिए यहां गढ़कलेवा भी प्रारम्भ किया जाएगा। ताकि लोग ठेठरी, खुरमी, फरा, चीला जैसे छत्तीसढ़ी व्यंजन सहित अन्य व्यंजन का आनंद ले सकेंगे। कलेक्टर ने उद्यान के सभी क्षेत्रों का बारीकि से निरीक्षण किया। 


इस दौरान उन्होंने पूर्व में बनें स्केटिंग ग्राउण्ड पहुंचकर स्केटिंग ग्राउण्ड के मरम्मरत करने, उद्यान के चारों ओर बेहतर फेंसिंग एवं प्लांटेशन करने, शितली नाला के पानी को बेहतर ढंग से सहेजनें के लिए चेकडेम में पिंचिंग, गहरीकरण एवं वहां स्थित तालाब का गहरीकरण का कार्य प्रारम्भ कराएं। जिससे पानी सुरक्षित तरीकें से ठहर सकें। इसके अलावा उद्यान में आने वाले नागरिकों के लिए उद्यान के बाहर सुव्यवस्थित तरीके से पार्किंग की व्यवस्था करने को कहा।


इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ रवि मित्तल, वनमण्डलाधिकारी पंकज राजपूत, उप वनमण्डलाधिकारी एस.एस नाविक, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुनील कुमार चन्द्रवंशी, जल संसाधन संभाग के कार्यपालन अभियंता जे.के. चन्द्राकर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी ए.के. हलदार, तहसीलदार मूलचंद चोपड़ा, जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, नायब तहसीलदार देवेन्द्र नेताम, पार्षद महेन्द्र जैन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें