बसना : बोलेरो ने मोटर साइकल को मारी ठोकर मामला दर्ज.
थाना बसना अंतर्गत ग्राम पिरदा मोड़ के पास बोलेरो द्वारा मोटर साइकल को ठोकर मारने का मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस ने बताया कि परमानंद प्रधान 28 दिसम्बर 2020 को प्रात: मोटर साइकल सुपर स्पलेंडर CG 06 GF 5682 में पीछे अपनी पत्नी गीता प्रधान, पुत्र यश प्रधान को बैठाकर ग्राम बरनईदादर से गेर्राभांठा जा रहा था.
करीब 09.30 बजे ग्राम पिरदा मोड के पास सामने से बोलेरो कार क्रं0 CG 06 GQ 6125 का चालक द्वारा अपने कार को तेज रफतार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर परमानंद के मोटर साइकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट किया. जिससे परमानंद प्रधान के बांए पैर, सिर, गीता प्रधान के चेहरा, दाहिना पैर, पुत्र यश प्रधान का बांए पैर में चोंट लगा है.
ठोकर मारने के बाद कार का चालक भाग गया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.