बसना : मोटर साइकल ने पीछे से मारी ठोकर, सड़क पर गिरा व्यक्ति.
थाना बसना अंतर्गत साल्हेतराई स्कूल के पास मोटर साइकल के द्वारा पीछे से ठोकर मारने पर एक व्यक्ति फेकाकर सड़क पर गिर गया. मामले की शिकायत पर चालक के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया है.
पुलिस ने बताया कि तेज कुमार साहू 28 दिसम्बर 2020 को प्रात: मोटर साइकल क्रमांक CG 06 K7179 स्पलेन्डर प्रो को चलाते हुऐ ग्राम जामजुडा से बसना आ रहा था. इस दौरान करीब 10.00 बजे ग्राम साल्हे तराई स्कूल के पास पीछे से प्रेमलाल निवासी पेण्डावन मोटर साइकल क्रमांक CG 06 GT 3851 तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर तेज कुमार साहू के मोटर साइकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट किया, जिससे वह सड़क पर फेका गया, और उसके बांऐ पैर में चोट लगा है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोटर साइकल चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें