सरायपाली : पेट्रोल पंप के पास शराब पीने के लिये साधन मुहैय्या कराने वाला पकडाया.
सरायपाली पुलिस से मुखबीर सूचना मिली कि मामा भांचा होटल पेट्रोल पंप के बगल में सरायपाली में एक व्यक्ति शराब पीने के लिये साधन मुहैय्या करा रहा है. जिसपर पुलिस ने मुखबीर के बताये घटनास्थल पहुंचकर मामा भांचा होटल पेट्रोल पंप के बगल में सरायपाली में दबिश दिया. जहाँ शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये. तथा होटल में उपस्थित व्यक्ति से पुछताछ करने पर अपना नाम अविनाश पण्डा पिता प्रेमानंद पण्डा उम्र 30 साल, 2 महलपारा सरायपाली थाना सरायपाली का होना बताया.
पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक गोवा शराब की शीशी में भरा हुआ करीबन 80ml अंग्रेजी शराब तथा एक डीस्पोजल गिलास कीमती करीबन 80रूपये को जप्त कर धारा 36(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.
इसी तरह पुलिस मुखबीर के बताये स्थान पर ग्राम डुडुमचुंवा पहुंचकर आलेख श्रीवास्त के मकान में दबिश दिया. जहाँ शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये. एवं अलेख श्रीवास्तव पिता फूलसिंग श्रीवास्तव उम्र 32 वर्ष, ग्राम डुडुमचुंवा थाना सरायपाली के कब्जे से एक प्लास्टिक के पानी बाटल में 200 एम0एल0 हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब, 03 डिस्पोजल कीमती 60 रूपये को जप्त जप्त कर धारा 36(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.