सरायपाली : उधारी पैसा  को लेकर मारपीट. - CG Sandesh

सरायपाली : उधारी पैसा को लेकर मारपीट.

थाना सरायपाली अंतर्गत वार्ड नंबर 09 में उधारी का पैसा को लेकर मारपीट होने पर काउन्टर मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि गुलब्सा मेमन के अनुसार 28 दिसम्बर 2020 के रात 07.30 बजे आलिशा मेमन उसके पास आई और बोली कि तेरा आदमी मोहम्मद इम्तियाज मेरा एक लाख रूपये का कर्जदार है, नहीं दोगे तो मेरे पार्लर में काम करो. जिसे गुलब्सा मेमन के मना करने से वह वाद विवाद कर झगड़ा करने लगी तथा उसी दौरान शोर सुनकर गुलब्सा का पति इम्तियाज मेमन, देवर इमरान खान, देवरानी सना मेमन बीच बचाव करने आये, तो इसी बीच आलिशा मेमन, उसका पति असलम मेमन, उसका बेटा मोहम्मद आसिफ एवं मोहम्मद अनस एकराय होकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए हाथ मुक्का एवं लाठी से सबसे मारपीट किये. तथा बोले कि हम लोग जान से मार देंगे हमारा क्या कर लोगे कहते हुए धमकी दिये हैं.


जबकि आलिशा मेमन के अनुसार न्यू ग्लेमर के नाम से वह ब्यूटी पार्लर चलाती है, 9 माह पूर्व आलिशा मेमन, उसका भाई इम्तियाज मेमन पिता स्व. इकबाल मेमन को दो लाख रूपये स्टाम्प में लिखवाकर उधारी दी थी. जिसे इम्तियाज मेमन 8 दिन में वापस कर देने का वादा किया था किंतु आज तक नहीं दिया था.

इसके बाद 28 दिसम्बर 2020 को इम्तियाज मेमन पैसा दूंगा कहकर बोला था तो इसका आलिशा मेमन इंतजार करते अपने ब्यूटी पार्लर के सामने अपने पति के साथ बैठी थी. जहाँ करीबन शाम 07.30 बजे उसका भाई इम्तियाज मेमन आया और शराब के नशे में था, जिसे आलिशा मेमन बोली कि पैसा लाये हो क्या ? तो इम्तियाज बोला कि स्टाम्प लाये हो क्या ? तो आलिशा मेमन उसे पैसा दो और स्टाम्प ले लो कहकर बोली तो उतने पर से इम्तियाज गुस्से में आकर काहे का पैसा दूंगा कहकर मां बहन की अश्लील गाली देते आलिशा मेमन के साथ हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा. उसी समय उसके पति मोहम्मद असलम बीच बचाव करने आये तो उन्हे भी मारपीट करने लगा.

उक्त दोनों मामलो में पुलिस ने आरोपीयो के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.




अन्य सम्बंधित खबरें