सरायपाली : सार्वजनिक स्थान में तलवार लहरा कर लोगों को भयभीत ... - CG Sandesh

सरायपाली : सार्वजनिक स्थान में तलवार लहरा कर लोगों को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार.

सरायपाली पुलिस ने 2 व्यक्तियों को अलग-अलग जगह से तलवार लेकर लहराते हुये घुमते पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सुचना पर एक व्यक्ति को बलौदा चौक अर्जुण्डा में एक लोहे का तलवार लेकर लहराते हुये घुमते पकड़ा है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी तलवार लेकर सार्वजनिक स्थान में लहराते घुम रहा था जिससे आम लोग काफी भयभीत हो रहे थे, जिसे घेराबंदी कर पकडा गया. पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी संजय बरिहा पिता रेशमलाल बरिहा उम्र 40 साल के कब्जे से एक लोहे का तलवारनुमा हथियार जिसमें प्लास्टिक का बेंट लगा है कुल लंबाई 20 इंच धारदार फल की लंबाई 10 इंच एवं चौड़ाई 1.5 इंच बेंट सहित लोहे की लंबाई 10 इंच को जप्त किया गया.


इसी तरह एक व्यक्ति झिलमिला चौक सरायपाली में एक व्यक्ति एक लोहे का तलवार लेकर सार्वजनिक स्थान में लहराते घुम रहा था, जिससे आम लोग काफी भयभीत हो रहे थे. जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा तथा आरोपी मोहसिन खान उर्फ बबलू पिता मोहम्मद साहेब खान उम्र 25 वर्ष, वार्ड नंबर 07 ताज नगर सरायपाली के कब्जे से एक लोहे का तलवारनुमा लकडी का बेठ लगा हुआ हथियार जिसकी लंबाई फल की 10 इंच, बेठ की 4 इंच कुल लंबाई 14 इंच तथा फल की चौडाई मध्य से 4 इंच कीमती 200 रू0 को जप्त किया.

उपरोक्त दोनों की मामलों में आरोपी का कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें