सरायपाली : रक्तचंदन लकड़ी को क्यो काट रही है कहकर की मारपीट. - CG Sandesh

सरायपाली : रक्तचंदन लकड़ी को क्यो काट रही है कहकर की मारपीट.

सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम प्रेतनडीह में रक्तचंदन लकडी को क्यो काट रही है कहकर मना करने पर मारपीट होने पर मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि 25 दिसम्बर 2020 को 11:00 बजे लक्ष्मी प्रधान रक्तचंदन लकड़ी को काट रही थी, उसी समय रविन्द्र प्रधान आया और यह रक्तचंदन लकड़ी को क्यो काट रही है कहकर गंदी गंदी गाली गलौच कर झगडा कर मारपीट करने उतारू हो गया, एवं जान से मारने की धमकी देने लगा.


तभी पदमिनी प्रधान तालाब से नहाकर घर आ रही थी जो रविन्द्र प्रधान को झगडा करते देखी और मना करने लगी तो उसे भी रविन्द्र प्रधान गंदी गंदी गाली कर जान से मारने की धमकी दे रहा था. तब रविन्द्र प्रधान की पत्नी राजेश्वरी प्रधान भी वहां आयी और वह पदमिनी प्रधान को गाली गलौच कर उसे धक्का मार दी जिससे वह जमीन पर गिर गई.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयो के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें