पिकनिक स्पॉट पर मिला महिला का शव...चाकू से गला काटकर हत्या फ... - CG Sandesh

पिकनिक स्पॉट पर मिला महिला का शव...चाकू से गला काटकर हत्या फिर लाश को जलाने की कोशिश.... शराब की बोतल और चाकू भी बरामद...

नए साल के जश्न के ठीक पहले गरियाबंद के चर्चित पिकनिक स्पॉट पर महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया है। महिला की चाकू से गला काटकर हत्या उसे जलाने की कोशिश भी की गई है। घटनास्थल से शराब की बोतल और चाकू भी बरामद हुआ है। मामला गरियाबंद जिला मुख्यालय से लगे चिंगरा पगार झरने की है। इसकी जानकारी मिलने के बाद एसपी, एडिशनल एसपी समेत डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंच आरोपी के पतासाजी में जुट गई है। साथ ही महिला के पहचान की कोशिश भी जारी है।

जश्न मनाने जुड़ती है भारी भीड़

नए साल के जश्न का खुमार जहां एक-दो दिन पहले ही युवाओं में नजर आने लगा है वहीं पिकनिक स्पॉट पर भीड़ भी ईयर इंडिंग पार्टी के लिए जुटने लगी है मगर इन सबके बीच गरियाबंद का एक पिकनिक स्पॉट वहां हुई हत्या को लेकर आज सुबह चर्चा में आ गया जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर पहले नेशनल हाईवे से 2 किलोमीटर अंदर चिंगरा प्रकार जलप्रपात के पास कुछ पर्यटकों ने आज सुबह संदिग्ध अवस्था में एक लाश देखी जिसका गला काट दिया गया था चेहरा बुरी तरह जलाने का प्रयास किया गया था इन सबके बीच

एसपी खुद घटनास्थल पहुंचे

सूचना पाकर जिले के पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर समेत सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे वही डॉग स्कॉट की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची पास ही एक चाकू पड़ा मिला वही शराब की बोतल भी वहां मिली घटना स्थल घने जंगलों में होने के चलते महिला कब आई किसके साथ आई इसका पता नहीं चल पा रहा है महिला की पहचान भी अभी तक नहीं हो पाई है वहीं डॉग स्कॉट की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है पुलिस अधीक्षक का कहना है कि महिला की पहचान होते ही पुलिस की कार्यवाही और अधिक तेज हो जाएगी और आरोपि पुलिस के गिरफ्त में होंगे।

घटना होते ही पुलिस हुई सख्त

खास बात यह है कि इस घटना के बाद जिले के सभी पर्यटन स्थलों में पुलिस बल की संख्या बढ़ाई गई है आने जाने वालों से पूछताछ की जा रही है वाहनों की चेकिंग की जा रही है नसे का उपयोग कर गाड़ी चलाने वालों पर कार्यवाही भी बढ़ाई गई है।


अन्य सम्बंधित खबरें