40 परिवार द्वारा उपयोग किये जाने वाले बोरिंग में दबंग व्यक्ति का कब्ज़ा.
जशपुर जिला के न्यू तहसील सना के ग्राम पंचायत जमुनिया पाठ में ग्राम के एक दबंग व्यक्ति के द्वारा शासकीय बोरिंग पर कब्जा कर लिया गया है. जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है. ग्रामीणों ने प्रशासन से कब्जा हटाकर शासन की योजना का लाभ दिलाने का मांग की है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत चलनी अंतर्गत जमुनिया पाठ में एक दबंग युवक के द्वारा शासकीय बोरिंग पर कब्जा करते हुए निजी उपयोग खेती बाड़ी में सिंचाई के लिये किया जा रहा है. शिकायत करने पर उसका निजी बोरिंग बताकर उपयोग किया जा रहा है. वहीं आम जनता पीने के पानी के लिए भारी परेशानी में है.
ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम में 40 परिवार उसका उपयोग कर रहे थे, अब उस बोरिंग का निजी रूप से उपयोग किया जा रहा है. दबंगों द्वारा बोरिंग पर कब्जा करते हुए बोरिंग पर पंप लगाकर उपयोग किया जा रहा है. जहाँ युवक के साथ ग्रामीणों का विवाद हो चुका है.
ग्रामीण के द्वारा प्रशासन से कई बार गुहार भी लगाया गया. लेकों आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है. जिससे परेशानी ग्रामीणों को हो रही है.