अधुरे पड़े शौचालय, कागजी रिकार्ड  में पूरा हो रहा स्वच्छ भारत... - CG Sandesh

अधुरे पड़े शौचालय, कागजी रिकार्ड में पूरा हो रहा स्वच्छ भारत का सपना.

जशपुर जिला के बगीचा जनपद पंचायत के ग्राम कमारीमा के स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वीकृत राशि 59 लाख रुपये में अब तक सैकड़ों शौचालय अधुरे पड़े हुये हैं. ग्रामीणो का कहना है कि ग्राम पंचायत के सचिव वितुल राम एवं सरपंच सुरेंद राम के द्वारा भ्रष्टाचारी कालाबाजारी पंचायत के 13वें वित्त, 14वें वित्त का भी पैसा गबन करते हैं.

ग्रामवासीयों का कहना है कि सैकड़ों शौचालय अधुरा पड़ा हुआ है, किसी में दरवाजा नहीं है तो कहीं शेड नहीं लगा है, कहीं प्लसतर नहीं हुआ है, कहीं केवल गड्ढा ही खुदा हुआ है. अगर किसी तरह से कहीं शौचालय बना था तो गुणवत्ता हीन के कारण बरसात के दिनों में अपने आप गिर गया है तो कहीं दरवाजा नहीं लगा है, तो छत के सीट नहीं लगा है.

अब ऐसे शौचालय का उपयोग कौन करेगा ? शौचालय निर्माण में बड़ा घोटाला को अंजाम दिया गया है. शौचालय निर्माण के सैकड़ों शौचालय को पुरा दिखा कर ग्राम कमारीमा पंचायत के कागजो में एवं जनपद पंचायत में ओडीएफ घोषित कर दिया गया है.

प्रधानमंत्री मोदी का कहना है कि घर-घर शौचालय निर्माण से भारत खुले में शौच मुक्त हो रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के इस सपना को सकार करना है तो घर-घर जाकर शौचालय की जांच होनी चाहिए. गुणवत्ताहीन शौचालय निर्माण कराने वाले के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी गलती एवं भ्रष्टाचारी दोबारा ना करे.

तभी खुले में शौच मुक्त भारत खुले में शौच मुक्त छत्तीसगढ़ खुले में शौच मुक्त पंचायत का सपना साकार हो पाएगा. नहीं तो प्रधानमंत्री का यह सपना अधूरा रह जाएगा.

प्रधानमंत्री ने लाल किला में खुले में शौच मुक्त भारत का सपना देखा था, मगर उनका या सपना केवल कागजी रिकार्ड में पूरा हो रहा है. आज भी लोग लोटा लेकर बाहर जा रहे हैं. इस लोटा प्रथा को कौन बंद करेगा आज मीडिया में वायरल हो रहा है कि, मैं शासन प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों से पूछना चाहूंगा कि इसका जिम्मेदार कौन है ? इस प्रकार के शौचालय से केवल ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव का ही लाभ हुआ है आम जनता के कोई सुनने वाला नहीं.


अन्य सम्बंधित खबरें