बसना : पुरानी रंजीश को लेकर मोटरसायकल से तोड़फोड़ व गालीगलौच
बसना थाना अंतर्गत ग्राम जगदीशपुर में पुरानी रंजीश को लेकर मोटरसायकल को कुदारी से तोड़फोड़ व गालीगलौच करने पर मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस ने बताया कि 30 दिसम्बर 2020 को अरूण कुमार, साढु फिरोन नंद के बेटे हुसैन नंद के शादी के रिश्ते के संबंध में बात करने के लिए अपने साढु के घर ग्राम जगदीशपुर गया था. और अपनी मोटरसायकल क्रमांक OD26A6909 को उनके घर के सामने खडी कर घर के पीछे तरफ आंगन में परिवार के साथ बातचीत कर रहा था.
तभी करीब शाम 05.00 बजे उसके साढु का छोटा लडका वर्गीश नंद पुरानी रंजीश को लेकर घर के बाहर खड़े अरुण के मोटरसायकल क्रमांक OD26A6909 को कुदारी से तोडफोड कर रहा था जिसे अरूण कुमार जाकर मना किया तो वर्गीश नंद उसके साथ एवं उसकी पत्नि के साथ मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी दिया. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 427-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.