सरायपाली : चार व्यक्तियों से 13 लीटर महुआ शराब जप्त, चखना से... - CG Sandesh

सरायपाली : चार व्यक्तियों से 13 लीटर महुआ शराब जप्त, चखना सेंटर पर कार्यवाही

सरायपाली पुलिस को मुखबीर सूचना मिला की एक व्यक्ति ग्राम पाटसेंद्री में रोड़ किनारे बिक्री करने हेतु अवैध रूप से शराब रखा है. पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताए अनुसार जगह पर जाकर घेराबंदी किया जहां ग्राम पाटसेंद्री के रोड़ किनारे में एक व्यक्ति को पकड़ा गया. जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम गयाराम यादव पिता बच्चाराम यादव उम्र 58 साल साकिन पाटसेंद्री थाना सरायपाली का होना बताया. पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक 05 लीटर वाली सफेद रंग के प्लास्टिक जरिकेन में भरा करीब 03 लीटर हाथ भट्ठी का देशी महुआ शराब कीमती 300 रूपये को जप्त किया गया.

इसी तरह पुलिस की टीम मुखबीर के सूचना पर ग्राम बैतारी रोड़ किनारे पहुंचकर घेराबंदी कर रेड किया जहां एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ रंगे हाथ पकडा. जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम राजेश चौहान पिता भागवत चौहान उम्र 40 वर्ष साकिन छिनपानी थाना सरायपाली का रहने वाला बताया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 5 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरा 04 लीटर हाथ भट्टी से बना देशी महुआ शराब कीमती 400 रूपये को जप्त किया गया.

इसी तरह पुलिस की टीम मुखबीर के सूचना पर ग्राम बालसी रोड़ किनारे पहुंचकर घेराबंदी कर रेड किया जहां एक व्यक्ति को अवैध शराब रखे रंगे हाथ पकडा. जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम हरिदास पिता सोमूदास उम्र 35 वर्ष साकिन चकरदा थाना सरायपाली का रहने वाला बताया. आरोपी के कब्जे से एक 5 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरा 03 लीटर हाथ भट्टी से बना देशी महुआ शराब कीमती 300 रूपये को जप्त किया गया.

इसी तरह बालसी मोड़ में राजगिरी गोस्वामी पिता पुरान गिरी गोस्वामी उम्र 50 वर्ष के कब्जे से एक 5 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरा 03 लीटर हाथ भट्टी से बना देशी महुआ शराब कीमती 300 रूपये को जप्त किया गया.

उपरोक्त मामलों में आरोपीयों पर धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.


चखना सेंटर पर कार्यवाही.

सरायपाली पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम बोंदा में एक व्यक्ति अपने किराना दुकान में शराब पीने के लिये साधन मुहैय्या करा रहा है, जिसपर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर ग्राम बोंदा आरोपी के किराना दुकान में दबिश दिया. जहाँ शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये. एवं दुकान में उपस्थित व्यक्ति से पुछताछ करने पर अपना नाम राजेंद्र साहू पिता गिरधारी साहू उम्र 59 साल बोंदा थाना सरायपाली का होना बताया. पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक 180ml वाली शीशी में भरा हुआ करीबन 180ml देशी प्लेन शराब तथा एक डीस्पोजल गिलास कीमती करीबन 100रूपये को जप्त किया गया.

इसी तरह पुलिस की टीम तलविंदर छाबड़ा ऊर्फ गोलू पिता दिवानचंद छाबड़ा उम्र 31 साल के कब्जे से एक 180ml वाली अंग्रेजी गोवा शराब की शीशी में भरी करीबन 180 ml शराब एवं एक 180ml वाली अंग्रेजी गोवा शराब की शीशी में भरी करीबन 90 ml जुमला 270ml एवं दो नग डिस्पोजल ग्लास कुल कीमती 150रू.को जप्त किया गया.

इसी तरह पुलिस की टीम मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचकर आरोपी अजय यादव पिता स्व0 महेशराम यादव उम्र 26 वर्ष ग्राम घरजरा थाना सरसींवा को अपने झोपडी में लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते पकड़ा गया. जिसके पास से 180 एम0एल0 वाली शीशी में भरी 180 एम0एल0 एवं 180 एम0एल0 वाली दूसरी शीशी में भरी करीब 90 एम0एल व दो नग प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास जुमला 270 एम0एल0 देशी प्लेन शराब कीमती 135 रूपये को जप्त किया गया.

उपरोक्त मामलो में आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 36(क) अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

तथा ग्राम बालसी जैतखाम के पास शराब के नशे में आम रोड पर मदहोश होकर झुम रहे चिन्नीलाल अजगले पिता रामलाल अजगले उम्र 37 वर्ष, बालसी थाना सरायपाली पर धारा 36(च)1 के तहत कार्यवाही किया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें