सीसी रोड बन जाने के बाद भी कीचड़ से मुक्ति नही, फिसलकर गिर रहे है बच्चे और राहगीर.
सरायपाली जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत मुंधा में बने सीसी रोड के ऊपर कीचड़ जमा होने कारण इस मार्ग में सफर करने वाले मार्ग पर सफर करने वाले व्यक्ति और स्थानीय बच्चे फिसल कर गिरने लगे है. ग्राम मुंधा के मुख्य मार्ग के सीसी रोड में कीचड़ जमा हो गया है देखने से ऐसा लगता है कि कच्ची मार्ग है.
बता दें कि सरकार द्वारा गांव-गांव में कीचड़ मार्ग से मुक्ति के लिए सीमेंट कांक्रीटीकरण का निर्माण कराया जा रहा है. और अभी भी कई गांवों में सीसी रोड़ नही होने के कारण कीचड़ भरे मार्गो में ही आना जाना होता है.
ग्राम मुंधा के घरों से निकलने वाले पानी और नल जल का उचित निकासी व्यवस्था (नाली) नही होने के कारण पानी सड़क के ऊपर सीसी रोड पर बह रहा है. जिसके कारण सीसी रोड के ऊपर कीचड़ हो जाता है.
सीसी रोड के ऊपर कीचड़ के कारण फिसलने का संभावना बना रहता है मुंधा सरपंच मनोहर पटेल ने बताया कि कीचड़ के कारण मार्ग में सफर करने वाले एक दो वाहन चालक गांव के अंदर फिसल कर गिर चुके हैं. और घायल भी हो चुके हैं. जल्द ही सीसी मार्ग से कीचड़ से मुक्ति नही मिली तो कोई बड़ा दुर्घटना भी हो सकती है.
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सीसी मार्ग बने लगभग 3 वर्ष हो चुके है ग्राम मुंधा के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जब सीसी मार्ग का निर्माण हुवा तो ग्रामीणों को ख़ुशी थी कि अब गांव में कीचड़ भरे मार्गो से मुक्ति मिल जाएगा. लेकिन पक्की और साफ सुथरा मार्ग का सपना सपना ही रह गया.
घर-घर से निकलने वाले पानी अब गांव के मुख्य मार्ग में ही बहने के अलावा और कोई रास्ता नही है. मजबूरन उनके सड़को पर पानी छोड़ा जाता है. ग्रामीणों का कहना है कि पानी निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया जाता है तो इस परेशानी से छुटकरा मिल सकता है.
ऐसी स्तिथि किसी एक गांव का नही है गाँव मे कीचड़ से मुक्ति के लिए सीसी रोड तो बना दिए जाते है लेकिन सड़क के किनारे पानी का उचित निकासी की सुविधा नही होने के कारण पानी सड़क के ऊपर बहता रहता है लगातार सड़क के ऊपर पानी बहने से सीसी रोड भी खराब होने लगते है.
वहीं पूरे गांव के मार्ग बरसात के दिनों जैसे कीचड़ मय हो जाता है जो ग्रामीणों के लिए मजबूरन इसी मार्ग का दिन रात आना जाना करना पड़ता है.
मुंधा सरपंच मनोहर पटेल ने कहा की गांव पहाड़ के निचे है इसलिए ढलान होने के कारण मिट्टी गांव तक आ जाता है, वही गांव में सभी वार्डो के लिए पानी निकासी के लिए नाली का व्यबस्था नही है, ज्यादातर वार्ड क्रमांक 3 और 8 में मार्ग के ऊपर मिट्टी जम चुका है वाहनों के टायरों से भी मिट्टी चिपक कर आजाते है. इसके अलावा सरपंच ने बताया कि गांव में नल जल और घरों से निकलने वाले पानी के कारण कीचड़ बन रहा है.
15 वे वित्त से बनाया जाएगा नाली निर्माण
मुंधा सरपंच मनोहर पटेल ने कहा कि 15 वे वित्त से जिन वार्डों में नाली नही बना है वहा निर्माण करवाया जाएगा हालांकि सरपंच ने कहा कि 15 वे वित्त के राशि से पर्याप्त नाली निर्माण नही हो पाएगा सरपंच मनोहर पटेल में जनपद या विधायक मद से मांग करने की बात कही है जिससे ग्रामीणों को कीचड़ से छुटकारा मिल सकता है.