बसना : बस स्टैण्ड और लेडी अस्पताल के पास अवैध शराब पर कार्यवाही.
बसना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बस स्टैण्ड बसना में विद्याचरण चौहान नामक व्यक्ति अपने झोपडीनुमा होटल में चटपटा पदार्थ उपलब्ध कराकर लोगो को अवैध रूप से शराब पीला रहा है.
पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर विद्याचरण चौहान के झोपडीनुमा होटल पर कुछ लोग विद्याचरण चौहान के झोपडीनुमा होटल में चटपटा पदार्थ खाते हुए शराब पी रहे थे, जो पुलिस पार्टी को देखते ही शराब पीने वाले भाग गये. तथा विद्याचरण चौहान पकडा गया.
पुलिस बताया कि विद्याचरण चौहान पिता जनकराम चौहान उम्र 45 साल साकिन अरेकेल डीपा थाना बसना जिला महासमुंद के कब्जे से 03 नग गोवा अंग्रेजी शराब पौवा जिसकी सील टुटी हुई जिसमें एक में करीबन 20 एमएल, दूसरे में 90 एमएल, तीसरे में 50 एमएल शराब भरी हुई कीमती करीबन 100 रूपये तथा 04 नग प्लास्टिक का डिस्पोजल ग्लास जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया.
इसी तरह पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर द्वारा सुचना मिली कि लेडी अस्पताल के पास गुमटी में किशन नायक अवैध रूप से बिक्री करने हेतु देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब रखा है. पुलिस ने बताया कि मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचकर किशन नायक पिता आनंद नायक उम्र 25 साल निवासी वार्ड नंबर 03 नायक पारा बसना के कब्जे से सफेद रंग की 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में करीब 03 लीटर हाथ भठ्ठी निर्मित महुआ शराब को शराब कीमती 600 रूपये को जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 ए अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया.