सरायपाली : दो पक्षों में परिवारिक विवाद को लेकर मारपीट का काउंटर मामला दर्ज.
थाना सरायपाली अंतर्गत ग्राम बैतारी में दो पक्षों में परिवारिक विवाद को लेकर मारपीट का काउंटर मामला दर्ज किया गया है.
सुमीत्रा साहू ने पुलिस को बताया कि 01 जनवरी 2021 को प्रात: लगभग 7 बजे वह अपने पति प्रेमसागर के साथ घर में थी तभी उसकी चाची सास अहिल्या साहू, उनके दोनों लड़के कान्हा साहू और ओंकार साहू तीनों मिलकर आपसी पारीवारिक वाद विवाद को लेकर उसे तथा उसके पति प्रेमसागर को अश्लील गाली गलौच कर धक्का मुक्की कर हाथ मुक्का से मारपीट किये हैं तथा जान से मारने की धमकी दिये हैं। जिससे उसके बायें हाथ में खंरोच आया है। घटना को घर में ममता व सरिता देखे तथा छुड़ाये हैं.
जबकि अहिल्या साहू ने पुलिस को बतायी कि 01 जनवरी 2021 को प्रात: लगभग 7 बजे वह अपने दोनों लड़कों के साथ घर में थी उसी समय पुराने रंजिश की बात को लेकर उसका भतीजा हेमसागर साहू , प्रेमसागर साहू, भतीजा बहु सुमीत्रा साहू एवं भतीजी ममता साहू चारों एकराय होकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर आज तुम सब को जान से मार देंगे कहकर धमकी देकर हाथ मुक्का एवं हाथ में रखे लाठी डण्डा से उसे तथा उसके दोनों लड़के कान्हा साहू एवं ओंकार साहू को मारपीट किये हैं । मारपीट से चोट लगकर दर्द हो रहा है। घटना को आसपास के लोग देखे हैं।
उपरोक्त दोनों मामलो में पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.