छाल व सरिया को तहसील बनाने की घोषणा..सारंगढ़ में ओपन जिम सहित... - CG Sandesh

छाल व सरिया को तहसील बनाने की घोषणा..सारंगढ़ में ओपन जिम सहित मुख्यमंत्री ने रायगढ़ में की अनेक घोषणाएं....पढ़िए पूरी खबर...

रायगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ जिले में सार्वजनिक कार्यक्रम में सौगातों की झड़ी लगा दी। स्थानीय विधायकों की मांग पर उन्होंने की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की।जिसमे मुख्यमंत्री ने रायगढ़ जिले के छाल व सरिया को तहसील बनाने की घोषणा की।वही खरसिया में रेलवे ओवरब्रिज सहित किसानों के अस्थाई सिंचाई पम्पों के स्थायीकरण,संजय मार्केट रायगढ़ का उन्नयन,मिट्ठुमुड़ा तालाब का होगा जीर्णोद्धार और सारंगढ़ में ओपन जीम स्वीकृति का एलान किया।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर रायगढ़ जिले में 1146 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय रायगढ़ के मिनी स्टेडियम में आयोजित सभा स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा विगत दो वर्षों में हुए विकास कार्यों तथा सुराजी गांव योजना में किए जा रहे नवाचार से संबंधित स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने स्व-सहायता समूहों की महिलाओं का उत्साहवर्धन भी किया। 

इस अवसर पर कृषि मंत्री और रायगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र चैबे, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, विधायक रायगढ़ प्रकाशनायक, अनुसूचित जनजाति विकास के प्राधिकरण के अध्यक्ष लालजीत सिंह राठिया, विधायक सारंगढ़ उत्तरी गनपत जांगड़े, विधायक लैलूंगा चक्रधर सिंह सिदार, महापौर जानकी बाई काटजू सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।


अन्य सम्बंधित खबरें