जिले में दर्दनाक घटना...ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत...कब रुकेगा ये मौत का मंजर..!
जिले में खूनी पहियों की जान लेने का सिलसिला अभी भी बदस्तूर जारी है। लोगों की जिंदगियां खूनी पहियों के नीचे दबकर खत्म होती जा रही है। यमदूत बन कर फरर्राटे भर रहे वजनी वाहन लगातार लोग बाग की जिंदगी छीन कर उन्हें परिवार से जुदा कर दे रही है ।
आज फिर खरसिया थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठा ट्रक के नीचे दबकर व्यक्ति का कचुंबर बन गया।
पूरी घटना खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बोतल्दा नेशनल हाईवे हनुमान मंदिर की पास का है जहां ट्रक ने आज बाइक सवार व्यक्ति को रौंद दिया।
प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक ग्राम बोतल्दा निवासी हरीश गबेल है जिसकी आज सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस मौके पर मौजूद है।
अन्य सम्बंधित खबरें