बसना : ग्राम बेलटिकरी में 03 महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

बसना : ग्राम बेलटिकरी में 03 महुआ शराब जप्त.

थाना बसना चौकी भंवरपुर अंतर्गत 2 जनवरी को पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम बेलटिकरी में एक व्यक्ति को शराब के साथ ग्राहक तलाश करते हुये पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान ग्राम बेलटिकरी पहुंचे जहाँ तलाब के पास मैदान में एक व्यक्ति को घेरा बंदी कर पकड़ा गया. जिसको नाम पता पुछने पर अपना नाम उत्तम सिंग बरिहा पिता मेहत्तर बरिहा साकिन बेलटिकरी का रहने वाला बताया.


पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में तीन लीटर देशी हाथ भट्टी महुआ शराब किमती 600 रूपये को जप्त कर धारा 34ए आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया.


अन्य सम्बंधित खबरें