पिथौरा : कुंभकाल मंदिर के पास दो मोटर साइकल आपस में भिड़े काउंटर मामला दर्ज.
थाना पिथौरा अंतर्गत ग्राम टेका में कुंभकाल मंदिर के पास दो मोटर साइकल के आपस में भिड़ने पर काउंटर मामला दर्ज कराया गया है.
कमल सिंह टण्डन के अनुसार 03 जनवरी 2021 को दोपहर 02:00 बजे वह अपने साथी खीरसागर पटेल निवासी राजासेवैयाखुर्द को अपने मोटर सायकल HF डीलक्स क्र. CG06GQ-4476 में पीछे बिठाकर कुंभकाल मंदिर दर्शन के लिए निकला, मंदिर जाने के लिए उसने रास्ते में गोपालपुर जाने वाली सड़क के विपरित दिशा में जाकर अपने मोटर सायकल का इंडीकेटर चालू कर हार्न बजाते हुए विपरित दिशा से कुंभकाल मंदिर जा रहा था कि कुंभकाल मंदिर ग्राम टेका के पास करीब 02:30 बजे NH-53 में सामने टेका तरफ से आ रही मो.सा. ड्रीम योगा क्र. CG06-GP-7193 के चालक ने अपने मोटर सायकल को काफी तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उनके मोटर सायकल को एक्सीडेंट कर दिया जिससे कमल सिंह टण्डन के बांये हाथ कलाई, अंगूठा एवं बांया पैर, बांया कंधा तथा उसके साथी खीरसागर पटेल के बांये पैर की उंगली एवं हाथ पैर में चोंट लगी.
इसके साथ ही इन्हें एक्सीडेंट करने वाला मोटर सायकल चालक भी अपने पीछे बैठाये लोगों के साथ गिर गया. तब कमल सिंह अपने लड़के देव सिंह टंडन को मोबाईल से फोन करके बुलाया जिसके आने पर राहगीरों की मदद से खीरसागर पटेल एवं एक्सीडेटं करने वाले लोगों को 108 से पिथौरा अस्पताल भिजवाये और कमल सिंह अपने लड़के के साथ पिथौरा अस्पताल आया. घटना को आने जाने वाले राहगीरों ने देखा है.
जबकि सहदेव बरिहा ने पुलिस को बताया कि 03 जनवरी 2021 को दोपहर में वह अपने मोटर सायकल ड्रीम योगा क्रमांक CG06- GP-7193 में अपने लडकी गितांजली बरिहा उम्र 15 वर्ष तथा लडका सिकंदर बरिहा उम्र 09 साल को मोटर सायकल में पीछे बैठाकर निजी काम से पिथौरा आ रहा था कि ग्राम टेका NH53 में कुम्भकाल मंदिर के पास करीबन 02/30 बजे दोपहर सामने पिथौरा तरफ से गलत साईड में आ रही मोटर सायकल क्र. CG06-GQ-4476 के चालक ने अपनी मोटर सायकल को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक गलत साईड में चलाकर उनके मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेण्ट कर दिया, एक्सीडेण्ट से उन लोग मोटर सायकल सहित गिर गये जिससे उसके बांये पैर घुटना एवं दाहिने कंधे में तथा उसके लडके सिकंदर बरिहा को भी दाहिने पैर एवं चेहरा, मुंह में काफी चोंट आयी है. लडकी गितांजली बरिहा को कोई चोंट नहीं लगी है.
घटना के बाद उन्हें रोड किनारे गिरा हुआ देखकर उनके गांव का मुकुंद साहू एवं मेमरा का गिरीश कुमार ने उन्हें तथा उन्हें एक्सीडेण्ट करने वाले मोटर सायकल क्र. CG06-GQ-4476 में सवार लोगों को उठाकर 108 से पिथौरा अस्पताल भेजवाये.
उपरोक्त दोनों मामलो में पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.