सिंघोडा : परसकोल में 04 लीटर महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

सिंघोडा : परसकोल में 04 लीटर महुआ शराब जप्त.

सिंघोडा पुलिस 4 जनवरी 2021 को 09:30 बजे मुखबीर की सूचना पर ग्राम परसकोल के आगे छुहिया जाने वाली रोड किनारे जंगल के पास बंशीधर एवं राजेश बरिहा नामक दो व्यक्ति को अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करते पकड़ा है.


पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही हेतु ग्राम परसकोल के जंगल किनारे दो व्यक्ति दिखाई दिये, जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम बंशीधर चौहान पिता धरमुचंद चौहान उम्र 26 वर्ष और राजेश बरिहा पिता गोपी बरिहा उम्र 21 वर्ष साकिनान परसकोल थाना सिंघोडा का निवासी होना बताये.

पुलिस ने आरोपीयो के संयुक्त कब्जे से एक 05 लीटर क्षमता वाली पीले रंग के प्लास्टिक जरीकेन मे भरा हुआ लगभग 04 लीटर हाथ भठ्ठी कच्ची महुआ शराब कीमती 800 रूपये बिक्री रकम 200 रूपये जप्त किया. तथा आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 34(1) अपराध कायम कर विवेचना मे लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें