पिथौरा : ट्रक पलटने पर चालक की मौत
थाना पिथौरा अंतर्गत टप्पासेवैया में ट्रक पलटने पर चालक की मौत हो गयी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस ने बताया कि 2 जनवरी 2021 को ट्रक क्रमांक WB23 -D 3814 बाम्बे से सामान भरकर कलकत्ता (पश्चिम बंगाल) जा रहा था. 4 जनवरी 2021 को सुबह करीबन 04:00 बजे पिथौरा के आगे ग्राम टप्पासेवैया पहलवाल ढाबा के सामने में ट्रक क्रमांक WB23-D-3814 का चालक मुकेश यादव पिता कमलेशरी यादव उम्र 24 वर्ष निवासी बलूआ थाना कटोरिया जिला बांका, बिहार के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक चलाकर ढाबा के अंदर खडी ट्रक क्रमांक MP16-H 2091 के पीछे भाग में ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से चालक मुकेश यादव का ट्रक क्र. WB23-D-3814 का सामने का भाग क्षतिग्रस्त होकर ट्रक पलट गया.
जिससे चालक मुकेश यादव के दबने से हाथ पैर, सिर, सीना, गुप्तांग में काफी गंभीर किस्म का चोंट आने से मौत हो गया है. जिसपर आरोपी चालक मुकेश यादव के विरुद्ध अपराध धारा 304(A) भादावि कायम कर विवेचना में लिया गया है.