पँचायत सचिव की लापरवाही खुद पर पड़ गयी भारी...पंचायत सचिव ने ... - CG Sandesh

पँचायत सचिव की लापरवाही खुद पर पड़ गयी भारी...पंचायत सचिव ने नहीं दी सूचना के अधिकार की जानकारी, रोकी गई दो वार्षिक वेतन वृद्धि....

कवर्धा. सूचना का अधिकार के तहत जानकारी नहीं देना सचिव को महंगा पड़ गया। सूचना का अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी देने में लापरवाही बरते जाने के चलते सचिव रमेश शर्मा की दो वार्षिक वेतन वृद्धि रोक दी गई है। यह कार्रवाई आयोग के निर्देश का उल्लंघन किए जाने के चलते छग पंचायत सेवा नियम के तहत की गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पंचायत सीईओ ने कवर्धा जनपद पंचायत के जन सूचना अधिकारी व बहरमुड़ा सचिव रमेश शर्मा के दो वार्षिक वेतन वृद्धि रोक दिया गया है। आयोग के निर्देश का उल्लघंन करने पर छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के भाग 3 नियम 5 के क (2) के अंतर्गत दीर्घ शास्ति के तहत यह कार्रवाई की गई।

सूचना के अधिकार के तहत जानकारी न देने और प्रथम अपीलिय अधिकारी के आदेश का पालन न करने के चलते पंचायत सचिव रमेश शर्मा पर कार्रवाई की गई।


अन्य सम्बंधित खबरें