दर्दनाक सड़क दुर्घटना....बाइक सीखने गए 3 नाबालिगों में से दो... - CG Sandesh

दर्दनाक सड़क दुर्घटना....बाइक सीखने गए 3 नाबालिगों में से दो की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत.....एक घायल

तमनार थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई है जहां बाइक सीखने गए 3 नाबालिगों में से दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । सूचना पर पहुंची डायल 112 की सहायता से घायल बाइक चालक को तमनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी अनुसार आज शाम 5 बजे महलोई – पड़िगांव रास्ते पर तीन नाबालिक बच्चे अपने घर आए मेहमान के मोटरसाइकिल को लेकर बाइक सीखने के लिए गए हुए थे। तभी मोड़ान पर लगे खंभे से आनियंत्रित होकर जा टकराये और मोटरसाइकिल समेत रोड किनारे खेत में जा गिरे। जिससे मौके पर ही दो बच्चों ने दम तोड़ दिया।

ग्रामीणों के बताए अनुसार टंकेश्वर राठिया उम्र 11 वर्ष पिता जगलाल,डिलेश्वर राठिया उम्र लगभग 13 वर्ष पिता मेघनाथ राठिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दीपक राठिया उम्र 13 वर्ष पिता सुबरन राठिया गंभीर रूप से घायल है जिसे डायल 112 की सहायता से तमनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा दिया गया है।
सूचना मिलने पर तमनार पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना में लिया है।


अन्य सम्बंधित खबरें