बसना : शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले को घेराब... - CG Sandesh

बसना : शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले को घेराबंदी कर पकड़ा गया.

बसना पुलिस ने 4 जनवरी को मुखबीर की सुचना पर एक व्यक्ति को ग्राम सलखण्ड में बाजार पड़ाव के पास लोगो को अपने घर सामने परछी में शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते पकड़ा है.

पुलिस ने बताया ग्राम सलखण्ड पहुँचने पर शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग, तथा घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा जो लोगो को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा था. जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम नंद कुमार मिर्धा ग्राम सलखण्ड का ही निवासी होना बताया.


पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से तीन नग सफेद झिल्ली में 200-200 हाथ भठ्ठी से बनी महुआ शराब कुल 600 एमएल कीमती 90 रूपये तथा 02 नग डिस्पोजल गिलास को जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया.




अन्य सम्बंधित खबरें