बसना : सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, मामला दर्ज.
थाना बसना अंतर्गत वार्ड क्रं0 15 आदर्श नगर में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि अब्दुल अजीम खान नूतन इस्पात एण्ड पावर प्लांट लिमिटेड रायपुर में सिफ्ट इंचार्ज के पद पर पदस्थ था, जिस कारण बसना एवं रायपुर आना जाना लगा रहता था.
09 दिसम्बर 2020 को वह अपना पद से इस्तिफा देकर 12 दिसम्बर 2020 को अपनी मां नसीम अख्तर के साथ कुछ सामान को लेकर बसना स्थित अपना घर आ गया. इसके बाद 15 दिसम्बर 2020 को अब्दुल अजीम खान अपनी माता के साथ बचे हुये सामान को लेने के लिए रायपुर चला गया.
और 02 जनवरी 2021 को बसना आदर्श नगर स्थित घर आये तो देखे तो घर का ताला टुटा हुआ था, जहाँ घर अंदर घुंसकर देखे तो घर का एक पीकु मशीन कीमती 5000 रू, एक सिलाई मशीन कीमती 3000 रू, एक नग गैस सिलेण्डर भारत कंपनी का कीमती 3000 रू, एक नग 1.2 टन का बोल्टास कंपनी का एसी कीमती 27,499 रूपये, घर के कुछ नये कपडे साडी एवं सलवार सुट कीमती 10,000 रू, दो नग चांदी का सिक्का कीमती 1000 रू, एक नग सोने का मंगलसुत्र का लाकेट 06 ग्राम का कीमती 15,000 रू, नगदी रकम 8,000 रूपये जुमला कीमती 72,499 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था.
जिसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.