बसना : खेत में बोर चालू करने की बात को लेकर दो पक्षों में मा... - CG Sandesh

बसना : खेत में बोर चालू करने की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट.

थाना बसना अंतर्गत ग्राम बरपेलाडीह में खेत में बोर चालू करने की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट होने पर मामला दर्ज किया गया है.

हरिराम नायक ने पुलिस को बताया कि 05 जनवरी 2021 के सुबह करीब 09.30 बजे वह महुआ खार खेत में धान बोने गया था. सुबह करीब 10.30 बजे देखा कि उसके खेत के पास वाले धनेश्वर कश्यप अपने खेत में बोर चालू करने के लिए तालाब मेड के पास ट्रांसफार्मर से कनेक्शन ले रहा था. तब वह धनेश्वर कश्यप को बोला कि ट्रांसफार्मर में पहले से बोर चल रहा है आप अभी कनेक्शन को मत लगाओ तब धनेश्वर कश्यप उसे बोला कि ट्रांसफार्मर तुम्हारे बाप का है कहकर गाली दिया.

जिसे गाली देने से मना किया तो वहीं खड़े मोहित कश्यप और भुनेश्वर कश्यप भी उसे मां बहन की बुरी बुरी गालियां देकर मारने के लिए दौड़ाया. वहीं मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


जबकि धनेश्वर कश्यप ने बताया कि 05 जनवरी 2021 के सुबह करीब 09.30 बजे वह धान में बोर चलाने अपने खेत में गया था, सुबह करीब 10.30 बजे अपने खेत के बोर को चालु करने गया तब वहां खडे हरिराम नायक उसे बोला कि मैं बोर चलाने नहीं दुंगा ट्रांसफार्मर मेरा है कहकर उससे विवाद करने लगा.

तब वह हरिराम से बोला कि बोर क्यों नहीं चलाने दोगे मुझे अपने खेत के धान में पानी डालना है इसी बात को लेकर हरिराम उसे मां बहन की बुरी बुरी गालियां देकर बोर तुम्हारे बाप का है कहकर गाली दिया. जिसे गाली देने से मना किया तो उसे मारपीट करने के लिए दौडा और उसे हाथ मुक्का से मारने लगा. तब वह मण्डलमुडा तालाब के मेड में गिर गया.

दोनों पक्षों के मामले में पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें