दमदार एक्शन से भरपूर Vijay The Master का ट्रेलर रिलीज, 14 जन... - CG Sandesh

दमदार एक्शन से भरपूर Vijay The Master का ट्रेलर रिलीज, 14 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म

साउथ सुपरस्टार विजय की अपकमिंग फिल्म 'विजय द मास्टर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म एक्शन और मारधाड़ से भरपूर है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है.

ये फिल्म तमिल भाषा में बनी है लेकिन इसे तेलुगू और हिंदी में रिलीज किया जाएगा. इस ट्रेलर का फैंस को काफी लंबे समय से इंतजार था.

इस फिल्म में विजय एक प्रोफेसर की भूमिका निभा रहे हैं जिसे पीन की लत है. कॉलेज में विजय को लोग प्रोफेसर कम स्टुडेंट ज्यादा समझते हैं. प्रोफेसर की भिड़त यहां कुछ अपराधियों से हो जाती है जो स्टुडेंट्स से गलत काम कराते हैं.


इसमें विजय के साथ मालविका मोहनन, विजय सेतुपति और एंटनी वर्गीज जैसे कई सितारे हैं. सोशल मीडिया पर ये ट्रेलर लगातार ट्रेंड में है.

इस फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर लोकेश कंगाराज हैं. फिल्म का फैंस को बेसब्री से इतंजार है. कुछ दिनों पहले इसका टीजर रिलीज हुआ और व्यूज के मामले में उसने कई रिकॉर्ड बनाए. ऐसी उम्मीद की जा रही है कि फिल्म भी खूब कमाई करेगी.

ये फिल्म पिछले साल रिलीज होने वाली थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से ऐसा नहीं हो पाया. अब ये फिल्म 13 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.


अन्य सम्बंधित खबरें