सरायपाली : ग्राम परसदा से 04 लीटर महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

सरायपाली : ग्राम परसदा से 04 लीटर महुआ शराब जप्त.

07 जनवरी को सरायपाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि अवैध शराब बिक्री करने वास्ते एक व्यक्ति सायकल से ग्राम परसदा शराब लेने गया है, जिसपर पुलिस ने मुखबीर के बताये स्थान पर नाकाबंदी किया, जहाँ कुछ समय पश्चात एक व्यक्ति सायकल में आते दिखाई दिया.


जिसे पुलिस ने रोककर पुछताछ किया तो वह अपना नाम दयालु चौहान पिता शांतिराम चौहान उम्र 27 वर्ष, बसना का रहने वाला बताया. पुलिस ने बताया कि आरोपी दयालु चौहान के कब्जे से 02 लीटर क्षमता वाली 02 स्प्राईट बाटल में कुल 04 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब कीमती 800 रूपये व परिवहन में प्रयुक्त एक पुराना इस्तेमाली सायकल कीमती 800 रूपये जुमला कीमती 1600 रूपये को जप्तकर धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया.


अन्य सम्बंधित खबरें