सिंघोडा : घर के सामने गली मे खेल रहे बच्चे को मोटरसाइकल ने मारी ठोकर.
थाना सिंघोडा अंतर्गत ग्राम भगतसरायपाली मे एक मोटरसाइकल ने बच्चे को ठोकर मार दी. जिसे ईलाज के लिये रायपुर में भर्ती किया गया है.
पुलिस ने बताया कि 31 दिसम्बर 2020 के दोपहर लगभग 01:00 बजे विजय पटेल पिता कृष्ण कुमार पटेल उम्र 07 वर्ष अन्य बच्चो के साथ उसके घर के सामने गली मे खेल रहा था, जिसे गांव के बेलार सिंह बरिहा का भांजा नेतकुमार बरिहा निवासी करनपाली थाना बरमकेला जिला रायगढ छ.ग. ने अपने मोटर सायकल प्लेटिना क्रमांक CG 13 AE 0641 मे बिरबल बरिहा निवासी करनपाली को बैठाकर तेजी से लापरवाही पूर्वक अपने मोटर सायकल को चलाते हुए ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. और अपने मोटर सायकल को तेजी से चलाते हुए भाग गया.
विजय पटेल को एक्सीडेंट करने से उसके दाहिना आंख एवं दाहिने आंख के नीचे चोट आया था जिसे ईलाज हेतु अरविंदो हास्पिटल रायपुर ले जाकर भर्ती कर ईलाज कराया गया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोटर सायकल चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.