असामाजिक तत्वों ने  किया धारदार चाकू से युवक पर हमला....युवक... - CG Sandesh

असामाजिक तत्वों ने किया धारदार चाकू से युवक पर हमला....युवक गंभीर रूप से घायल...जिला अस्पताल इलाज जारी..

कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित रामभाटा निवासी 35 वर्षीय युवक पर कुछ असामाजिक तत्वों ने धारदार चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। पीड़ित परिवार के शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

देर रात तक खुली रहती है दुकानें

पीड़ित युवक के परिजनों ने बताया कि राम भाटा मोहल्ले में रात 12 बजे तक जिला प्रशासन के आदेश को दरकिनार कर दुकान खुली रहती है जिस कारण सड़क के दोनों ओर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है जिस कारण अक्सर मारपीट लड़ाई झगड़ा की घटनाएं होती रहती है।

मिली जानकारी के अनुसार अनीश यादव पिता पुरुषोत्तम यादव उम्र 35 वर्ष निवासी राम भाट का गुरुवार की रात प्लांट से काम करके अपने घर आ रहा था इस दौरान महापौर घर के सामने के कुछ युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और धारदार चाकू से हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में अनीश यादव ने अपना बचाव करते हुए वहां से भाग कर अपनी जान बचाई बाद में मोहल्ले वासियों के सहयोग से वह स्वयं अस्पताल पहुंचा।

जहां डॉक्टर ने अत्यधिक खून बहने और चाकू का वार काफी गहरा होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया उक्त मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। इस घटना के बाद पीड़ित के परिजनों ने बताया कि रामभाटा मोहल्ले में कई दुकानें ऐसी हैं जो कि रात के 12 बजे तक खुली रहती हैं जिस कारण देर रात तक बड़ी संख्या में अलग-अलग क्षेत्र के असामाजिक तत्व वहां एकत्रित होकर नशाखोरी करते हैं पुलिस पेट्रोलिंग नहीं होने और जिला प्रशासन के आदेश अनुसार 10 बजे के बाद दुकान बंद नहीं कराने के कारण यह घटना घटित हुई है।


अन्य सम्बंधित खबरें