शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी लूटपाट व डकैती बड़ी बड़ी वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार....
जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी लूटपाट व डकैती संबंधित अपराधिक गतिविधियां निरंतर बढ़ती जा रही है जिसने सामान्य लोगों की नींद उड़ा रखी है आए दिन अपराधियों के द्वारा आम लोगों को अपनी शिकार बनाकर चोरी, लूटपाट तथा फिरौती संबंधित बड़ी बड़ी वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है जिसने प्रशासन के साथ-साथ सामान्य लोगों को सोचने पर विवश कर दिया है कि आखिर स्वतंत्रता के इतने दिनों के पश्चात भी लोग स्वतंत्र होकर जीवन निर्वाह क्यों नहीं कर पा रहे हैं। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही इस अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाकर लोगों को एक स्वतंत्र तथा अनुकूल वातावरण प्रदान करने हेतु जांजगीर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर द्वारा निरंतर हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
इस उद्देश्य का परिपालन करते हुए जिले के पुलिस प्रशासन द्वारा आदतन प्रवृत्ति युक्त बदमाश को देसी कट्टा तथा जिंदा कारतूस के साथ बिलासपुर जिले से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की बड़ी कार्यवाही की गई है,, संबंधित मामले पर गिरफ्तार आरोपी युवक का नाम महेश यादव है जो जगदल्ला रोड चांपा का निवासी है आपको बता दें कि उक्त आरोपी युवक एक आदतन नामी पुलिस निगरानी युक्त बदमाश है जिसके द्वारा 7 जनवरी की दोपहर लगभग 12:30 बजे नैला रोड जांजगीर स्थित मदनलाल अग्रवाल कपड़ा व्यवसाई व पेट्रोल पंप संचालक की दुकान पर घुसकर अपने पास मौजूद देसी कट्टे की नोक पर दुकान संचालक को डराते धमकाते व गाली गलौच करते हुए 10 लाख रुपए की मांग करने लगा संचालक द्वारा रुपए प्राप्त ना होने पर संचालक की पोते का अपहरण कर फिरौती के रूप में एक करोड़ रुपए की मांग करने की धमकी दी गई। इस बीच जांजगीर पुलिस को उक्त आदतन बदमाश के दुकान में कट्टा लेकर पहुंचने की सूचना प्राप्त हुई परंतु पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी दुकान से फरार हो गया,, जांजगीर पुलिस द्वारा उक्त आरोपी युवक की जांजगीर में पतासाजी की गई परंतु आरोपी युवक का कुछ पता नहीं चला। तत्पश्चात भयभीत दुकान संचालक मदनलाल अग्रवाल द्वारा जांजगीर थाने में उपस्थित होकर मामले की लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
प्रार्थी की लिखित रिपोर्ट पर जांजगीर थाने में अपराध क्रमांक 13/2021 पर उक्त आरोपी युवक के विरुद्ध अपराध की धारा 294 506 384 तथा 387 भादवी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया। खुलेआम कट्टे की नोक पर डरा धमका कर वसूली करने संबंधित प्रकरण थाने में दर्ज होने पर मामले की गंभीरता को देखते हुए जांजगीर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर द्वारा क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी तथा लूटपाट संबंधित अपराधिक गतिविधियों को देखते हुए तत्काल संबंधित मामले पर उचित कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी जांजगीर को निर्देशित किया गया जिसका परिपालन करते हुए जांजगीर पुलिस द्वारा मामले की तफ्तीश शुरू की गई तथा उक्त आदतन नामी पुलिस निगरानी युक्त बदमाश की गिरफ्तारी हेतु जगह जगह मुखबीर की तैनाती करते हुए जिले में हर जगह छानबीन शुरू की गई परंतु उक्त आरोपी युवक का जिले में कहीं पता नहीं चल पाया।
मुखबिर की तैनाती के फलस्वरूप जांजगीर पुलिस को मुखबीर जरिए सूचना प्राप्त हुआ कि पुलिस निगरानीयुक्त आदतन बदमाश महेश यादव बिलासपुर जिले के तेलीपारा क्षेत्र में छिपा हुआ है जिस पर तत्काल मुखबिर के बताए गए ठिकाने पर दबिश देने हेतु जांजगीर पुलिस द्वारा एक टीम गठित कर बिलासपुर रवाना किया गया तथा मुखबिर द्वारा बताए गए क्षेत्र पर घेराबंदी कर उक्त आरोपी युवक महेश यादव को पकड़ कर अपनी हिरासत में लेकर उसके पास मौजूद एक नग 12 बोर देसी कट्टा एवं एक नाक 12 बोर देसी जिंदा कारतूस बरामद हुआ जिसे गवाहों के समक्ष जप्त कर उक्त आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जांजगीर लाया गया तथा संबंधित विषय पर पूछताछ की गई पुलिस पूछताछ के दौरान उक्त आरोपी युवक के द्वारा अपना अपराध स्वीकार किया गया जिसे विधिवत न्यायालय प्रस्तुत किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।।