सरपंच ने सीईओ के खिलाफ थाने में की शिकायत..आदिवासी पर अत्याचार और नशे में होने का लगाया संगीन आरोप....
जिले के तमनार ब्लॉक से एक ताजा मामला सामने निकलकर आ रहा है। जहां गोबर फेंकने के विवाद को लेकर सीईओ और सरपंच आमने-सामने हो गए।तमनार जनपद के हमीरपुर पंचायत के सरपंच ने तमनार सी ई ओ के खिलाफ लिखित शिकायत आवेदन तमनार थानें में पेश की है।
आवेदन में सरपंच ने लिखा है कि विगत दिवस तमनार सीईओ बीआर साहू हमीरपुर पंचायत के दौरा पर थे। वहीं सरपंच को पंचायत भवन के पास बुलाकर सी ई ओ द्वारा कहा गया की बायो गैस में गोबर क्यों नहीं डाल रहे हो? जिस पर सरपंच द्वारा सचिव संघ हड़ताल में है, जिसके कारण काम नहीं होना बताया गया।
जिसके पश्चात सी ई ओ द्वारा सरपंच को काम करने के लिए मौखिक आदेशित किया गया। जहां सरपंच ने उनसे लिखित आदेश मांगा। उसके पश्चात तमनार सीईओ बिगड़ गए। (CEO) द्वारा तुम मेरे बोलने पर नहीं डाल रहे हो, तुम्हारे ऊपर धारा 44 लगा के कुर्सी से उतार दूंगा। तुम आदिवासी को सरपंच कौन बनाया..? तुम सरपंच बनने के लायक नहीं हो।
तमनार थाने में सरपंच द्वारा की गई शिकायत की कॉपी
साथ ही सरपंच ने यह भी उल्लेख किया है की उनके बोलने पर ऐसा लगा की वो नशे में थे। सरपंच ने गांव के अन्य व्यक्तियों के सामनें जलील करने का आरोप लगाया है। आदिवासी पर हो रहे अत्याचार पर कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।