पंचायत सचिवों ने धरना स्थल में नाच गांन करके प्रदेश सरकार तक अपनी बात पहुँचाने की कोशिश की.
बगीचा जनपद में पंचायत सचिव संघ का हड़ताल रोज नए-नए तरीके से किया जा रहा है. पंचायत सचिव राज्य सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए कल हाथ में कटोरा लेकर भीख मांग रहे थे, तो वहीं आज जनपद पंचायत धरना स्थल में नाच गांन, बाजा गाजा के साथ नृत्य सभी सचिव संघ व रोजगार संघ के सदस्यों ने मिलकर किया. जशपुर की पारंपरिक वाद्य यंत्र और शहनाई दोनों बजाया गया. ताकि किसी ना किसी बाजे की आवाज तो प्रदेश सरकार तक पहुंचे और सचिवों की मांग विधानसभा में भी उठे और जल्द पूरा हो सके.
आपको बता दें कि सचिवों की हड़ताल जारी है, सचिव संघ बगीचा के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता एवं उपाध्यक्ष गोकुल सतनामी ने कहा कि जब तक मांग पूरी ना हो तब तक नये तरीके से हम अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने की कोशिश सभी सचिव संघ करते रहेंगे.
अन्य सम्बंधित खबरें